Friday, 30 October 2020
आज मैंने पेपर में श्री रघुरामन का एक पोस्ट पढ़ा । किसी नए बिज़नेस को शुरू करने की सलाह देता हुआ ये पोस्ट बाएं हाथ से काम करनेवालों के बारे में था । बाएं हाथ से लिखना या काम करने में कोई बुराई नहीं होती पर लिखने या काम करते हुए सामने वाला एक पल के लिए आप पर एक नज़र डाल ही देता है ।आज इस पोस्ट को पढ़कर मैं अपने बचपन में लौट गई जब मेरा बाएं हाथ से लिखना या काम करना सबके लिए कौतुक की बात हुआ करती थी ।घर में भले ही इस बात के लिए कोई नहीं टोकता पर स्कूल में कम से कम प्राइमरी कक्षा तक तो मेरी हर दूसरी सहपाठिनी मुझसे बस एक बार दाहिने हाथ से लिखने की जिद करती और मेरी असमर्थता पर आश्चर्य करती ।बाद में जब मैं उच्च क्लास में पहुंच गई तो लड़कियों के ऐसे करने पर अमिताभ बच्चन ,सचिन तेंदुलकर
Thursday, 15 October 2020
पूजा संबंधी एकटा आउर जिज्ञासा ,पूजा कत्ती काल करि ? किछ लोक क पूजा म मोन लगैत छै लेकिन हमरा बुझने एकर निर्धारण वयस ,समय आ स्थिति पर छै ।मिथिला म बियाह संगे गौरी क पूजा होइ छै ओना कत्ते गोटा बियाह स पहिने स इ पूजा करै छै लेकिन बियाह क बाद एकर अनिवार्यता होए छै अर्थात कोनो कनिया बियाह क बाद नहा क पहिने गौरी क पूजा करू तखन किछ खाओ ओना परिस्थितिवश कोई आन ओइ गौरीक पूजा करथिन अर्थात ओ गौरी अपूज्य न रहती ।अई म हम अपन अनुभव share करै छी ज बियाह क तुरंत बाद ,पहिने स पूजा करै क अभ्यास नै रहे तै जोर स भूख लागि जाए आ चाह क अभ्यास नै रहे बेसी काल सासु माँ कहैत जे अहा खा लिअ हम अहा क गौरी क पूजा कअ देब ।परिवार पैघ रहे त कएक बेर हुनका लोक टोकि डाइत रहेन कि अहा किया हुनकर पूजा करै छियैन त ओ कहथिन ज अखन बच्चा छैथ आ बच्चा बुच्ची कम्मे पूजा करे छै अवस्था हेतैन त अपने करअ लगती ।ओना हमर अलावा अगर कोनो कम वयस क लोक क बेसी पूजा करैत देखथिन त कहथिन जे अखन अहा क वयस एतेक पूजा करै क नै अछि परिवार क देखब पहिल पूजा अछि । जहां तकअपन नैहर स कोनो पूजा सीखै क बात त अइ मामला म हमर माँ पापा क बहुत पुरान विचार अर्थात सासुर क कोनो बात , विध या पूजा पाठ म कोनो हस्तक्षेप नै ।माँ क कहब जे साउस कहे छैथ से करूं । 2011 म हम सब अपन साउस ससुर आ माँ पापा क लअ क पुरी गेल रही ।ओइ ग्रुप म सबसे बेसी प्रसन्न पापा रहैत लेकिन जखन हम सब पुरी क मंदिर पहुँचलौ त मूर्ति क समक्ष पापा गोर लागि क तुरंत कात म ठार भअ गेलत माँ हुनका कहलकैंन जे एतेक जल्दी गोर लागि लेलौ ठीक स गोर लगितोउ नै ,त सहज हुनकर जवाब रहेन जे हमर सबटा बात भगवान के बुझल छैन तै बरि काल गोर लगै क कोन काज ।पापा क कहियो कतौ बरि काल गोर लगैत नै देखियेन । पुनः अपन सासु माँ क बात पर पहुंचे छी जे हुनका रहैत कहियो इ बुझबे नै केलौ जे आब अवस्था भेल आ पूजा करबाक चाही अर्थात सब दिन बच्चे रहि गेलौ ।कहे छै जे माय बाप लेल लोक सब दिन बच्चे रहैय त दु बरख पहिने पापा क गेला स आ दू मास पहिने सासु माँ क गेला स अचानक लागि रहल अछि जे आब पैघ भअ गेलौ आ माथ पर स धीरे धीरे रक्षा कवच हटल जा रहल अछि ।
Saturday, 10 October 2020
लगभग दो तीन माह पहले मैंने अपने बीच की कुछ ऐसी हस्तियों की चर्चा की थी जो लीक से थोड़े अलग हैं अथवा उनके द्वारा किए गए कार्यों के कारण मैं उनकी इज़्ज़त करती हूं । इसी क्रम में आपसे अपनी एक सहेली के विषय में बताना चाहूंगी ।वैसे अपने स्वभाव और उम्र दोनों के हिसाब से अब मेरे लिए किसी से नई मित्रता करने की कोई गुंजाइश नहीं होती लेकिन sister shivani के अनुसार बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनसे हमेशा भेंट या बात चीत नहीं होने पर भी उनसे एक अलग ही लगाव होता है । मेरी इस मित्रता की सूत्रधार हम दोनों के घर काम करने वाली महरी बनी ।बहुधा वो उनके बारे में मुझसे एकाध ऐसी बातें कहती जिससे मैं प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाती ।मार्च के अंतिम दिनों से कोरोना ने अपनी विभीषिका दिखानी शुरू कर दी । उसी दौरान मैंने पेपर में पुणे में स्थित एक ऐसे NGO के बारे में पढ़ा जो कोरोना से पीड़ित परिवारों के लिए खाना और जरूरत की चीजें मुहैया करती है । दुर्भाग्य से हमने अपने शहर में इस प्रकार की किसी भी संस्था के बारे में नहीं सुना जबकि यहां ऐसे बुजुर्गों की कमी नहीं जो बिल्कुल अकेले नौकरों के भरोसे रहते हैं और इस रोग ने कुछ ऐसी परिस्थिति उत्पन्न कर दी जिससे बुजुर्ग क्या नौजवान भी हाशिये पर आ गए । इस बीमारी की खास बात यह थी कि इसने दोस्त ,संबंधी के साथ साथ घरेलू सहायकों को भी हमसे दूर कर दिया । इस प्रकार की स्थिति में आप कल्पना करें किसी ऐसे परिवार की जहां बिस्तर पर पड़े बुजुर्ग हो उनके बच्चे कोरोना ग्रस्त हो गए हो और घर में एक भी घरेलू सहायक न हो या कोई ऐसा परिवार जिसके सभी सदस्य कोरोना से पीड़ित हो ।उन दिनों रोग ने कुछ इस तरह आतंक मचा रखा था कि लोग उनके घरों को दूर से भी देखकर डर जाते थे। ऐसी ही स्थिति से गुजरने वाले परिवार को सुबह शाम खाना पहुंचाने का बीड़ा मेरी इस सखी ने उठाया जबकि पर थी जबकि खुद उसके पति डायबिटिक है । ये बात मेरे हिसाब से share करने की इसलिए है क्योंकि किसी एक के शुरुआत पर ही उसका अनुकरण दूसरे भी करते हैं जैसा वहां की स्थिति में हुआ ।इसके शुरुआत करने के बाद दूसरों ने भी कदम उठाया और ये काम जरूरी प्रीकॉशन के साथ किया गया तो भगवान की दया मदद करने वाले और पीड़ित परिवार दोनों ही ठीक रहे । मेरी नजर में मेरी इस सखी की इज़्ज़त और बढ़ गई जिसकी दिनचर्या में अब तक निर्धन धोबी के बेटे को पढ़ाने और जरूरतमंदो की सेवा तक थी ।आज कोरोना के कारण समाचारों में करोड़ों की संख्या में लोगों की नौकरी छूटने की खबर देखती हूँ ।इसे मेरी आत्मश्लाघा नहीं समझी जाए क्योंकि जब अपने लघु व्यवसायी पति के पिछले जीवन को देखती हूँ तो न सिर्फ अपने व्यवसाय से वर्तमान में उन्होंने चार पाँच लोगों को रोजगार देने का काम किया है बल्कि सात साल पहले अपने दो भांजों को भी दरभंगा में अपने निर्देशन में व्यापार शुरू करवाया ।मामा की दिखाई गई राह और बच्चों की मेहनत रंग लाई जिसका नतीजा एक सफल व्यापार ने लिया । कहते हैं चाहे दुनिया कितनी भी मतलबी क्यों न हो जाए आज भी हमारे बीच ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं जो गलत सरकारी सिस्टम और समाज की भत्सर्ना की परवाह न करते हुए दूसरों की मदद करते हुए कस्तूरी मृग की भांति अपनी खुशबू हमारे इर्द गिर्द फैलाते जाते हैं।
Friday, 25 September 2020
कुछ साल पहले मैंने एक छोटी सी कहानी पढ़ी थी ।ये कहानी एक महंत और उनके शिष्यों के विषय में है । जिसमें गुरु जी शिष्यों को तीन खोपड़ियों की मदद से जीवन का एक पाठ पढ़ाते हैं ।पहली खोपड़ी के कान में गुरुजी एक पतली लकड़ी को डालते हैं जो कि उसके दूसरे कान से निकल जाता हैं उसकी तुलना गुरु जी ऐसे मनुष्य से करते हैं जो किसी भी बात को सुनकर तुरंत भूल जाता हैं उनके अनुसार इस तरह के लोग बेकार हैं ।दूसरी खोपड़ी के कान में गुरुदेव लकड़ी डालते हैं जो उसके मुंह से निकल जाता हैं उनके अनुसार इस प्रकार के लोग किसी के कहे गए बात को सुनकर तुरंत उसे दूसरों पर प्रकट कर देते हैं ,गुरू जी के अनुसार ऐसे लोग बेहद खतरनाक होते हैं तीसरी खोपड़ी में लकड़ी डालने पर वो उसके गर्दन से निकल जाता है अर्थात वैसे मनुष्य किसी भी बात को सुनकर अपने पेट मे रख लेते हैं जो उन गुरुदेव के अनुसार लाख टके का आदमी होता है ।
आज मैं अपने इस पोस्ट में दूसरे तरह के खतरनाक लोगों के विषय में कुछ कहना चाहती हूं ।ये बात बहुत ही साधारण है लेकिन इसके दूरगामी परिणाम उतने ही असाधारण होते हैं ।कहते हैं महाभारत में युधिष्ठिर ने अपनी माता कुंती के बात छिपाए जाने के कारण समूची नारी जाति को कोई भी बात को न छिपा सकने का श्राप दिया था जिसका परिणाम हम अक्सर अपने मित्रों और संबंधियों में पाते हैं । यूं तो इसे
Wednesday, 26 August 2020
आज सासुमां को गए 32 दिन हो गए ।27 साल और कुछ महीने मैं उनके साथ रही ।पहले पति की नौकरी और बाद में व्यवसाय के कारण ,अगर सासुमां और अपने घूमने फिरने और कुछेक महीनों के कटिहार प्रवास को भी मिला दिया जाए तो भी हम अधिक से अधिक कुल मिला कर एकाध साल ही अलग रहे होंगे।मेरे हिसाब से जब इतने दिन लगातार सास बहू एक साथ रहती हैं तो वो संबंध सास बहू का न होकर वो दो औरतों के बीच का संबंध बन जाता है। उनमें ऐसी बहुत सी बातें थी जिन्होंने मुझे बहुत प्रभावित किया और आज मैं अपने बच्चों के साथ साथ अपने सभी मित्रों को जीवन में उन मूलमंत्रों को अपनाने की सलाह दूँगी ।क्षमाशीलता या घर परिवार में होने वाली छोटी या बड़ी बातों को नजरअंदाज करने की आदत ने उन्हें दूसरों से बिल्कुल अलग कर दिया था ।शायद अपने इसी गुण के कारण अपने विवाह के प्रारंभ से ही सास ससुर के साथ साथ देवर ननद के परिवारों के साथ रहने में वो सामंजस्य बना पाती थी । अपने विवाह के शुरू के वर्षों में मैं इस बात से आश्चर्य में पड़ जाती थी कि घर में होने वाली किसी भी बहस का अंत एक चाय के प्याले के साथ हो जाता था ।रात की बात रात में ही खत्म करना और चाहे कोई कितना भी गुस्से में क्यों न हो हमारे घर में किसी को अपना गुस्सा खाने पर निकाल कर भूखे रहने की इजाज़त नहीं थी और न ही उस विवादित बात को वो फिर दुहराती थीं । चाय पीना उन्हें अत्यंत प्रिय था ।अक्सर मुझे हँसकर कहा करती थीं कि मेरे श्राद्ध में ब्राह्मणों को भोजन से पहले चाय पिला देना ,मधुशाला की तर्ज़ पर चाय वाली इच्छा को मैंने श्राद्ध में पालन करने की कोशिश की। खाने और खिलाने की बेहद शौकीन सासुमां एक बेहतरीन कुक थी छोटी उम्र में शादी होने के कारण आज भी मेरी रसोई पर माँ से अधिक सास की ही स्पष्ट छाप प्रतीत होती है। इन बातों के साथ जीवन के प्रति सकारात्मक सोच से मैं बहुत प्रभावित थी ।जितना है उसी में बेहद खुश और संतुष्ट हो कर जीना , घर में होने वाले किसी भी पर्व त्योहार के लिए बेहद उत्साहित रहना घर में अनायास ही स्वस्थ वातावरण को जन्म देता है।किसी भी त्योहार के लगभग एक सफ्ताह पहले से उनकी बातों में उसी पर्व या व्रत का जिक्र रहता था ।आज महिलाओं को एक मेहमान एक शाम के लिए परेशान होते देखती हूं जबकि मायके ससुराल रिश्ते के कितने ही लोग अपने काम के सिलसिले में पटना आते और कई बार कई दिनों तक बने रहते लेकिन इसके लिए मैंने कभी माँ के चेहरे पर शिकन आते हुए नहीं देखा वो मेरे भाई बहन के लिए भी उतनी ही ममतामयी थी जितनी अपने किसी खास के लिए ।माँ की ऐसी बात का मैं जिक्र करना चाहूंगी जिसे कितने ही आधुनिक परिवारों में सीखने की जरूरत है ।मेरे पति अकेले भाई है और मेरी दो बेटियां हैं ।आज भी मैंने कई आधुनिक और पढ़ी लिखी महिलाओं को पोते के लिए बिसूरते देखा है लेकिन आज मैं गर्व से कह सकती हूं कि माँ के मन में कभी भी मैंने इस बात का मलाल नहीं देखा मेरे बच्चों के लिए वो मुझसे अधिक फिक्रमंद रहा करती थीं ।शायद इसी कारण नौकरी और पढ़ाई के बाद भी कोरोना हमारे लिए एक हिसाब से फायदेमंद साबित हुआ कि दोनों ही बच्चे दो महीने से दादी के पास थे । पिछले लगभग चार पाँच साल से वे अपनी पैर की तकलीफ से बहुत व्यथित थी ।भगवान पर अगाध आस्था रखने वाली माँ से शायद ही कोई व्रत अछूता था । जब किसी के बारे में हम कुछ लिखते हैं तो इस बात का संदेह बना ही रहता है कि कोई ऐसी बात मेरी लेखनी से अछूता न रह जाए लेकिन मेरी इस माँ के हृदय में क्षमा का विशाल भंडार था तो निश्चय ही मेरी इस उच्श्रृंखलता को वो दूर से भी माफ करेंगी।
Wednesday, 19 August 2020
29 july शाम को 6 बजे सासु माँ की इहलीला खत्म हो गई ।17 की रात को उन्हें पैरालिसिस अटैक हुआ था । शादी के लगभग 27 साल तक मैं उनके साथ रही ।पहले पति की उसी शहर में नौकरी और बाद में व्यवसाय के कारण अगर कुछ दिनों के कटिहार प्रवास अथवा घूमने आदि को जोड़ दिया जाए तो कुल मिला कर बीच के एकाध साल ही शायद हम अलग रहे होंगे ।मेरे हिसाब से जब इतने दिन लगातार सास बहू एक साथ रहती हैं तो वो संबंध सास बहू का न होकर वो दो औरतों के बीच का संबंध हो जाता है । मनुष्य होने के नाते नहीं कह सकती कि उनमें कोई खामी नहीं थी या मैं ही गुणों की खान थी पर शायद किसी नए संबंध के प्रति उनकी प्रारंभिक सूझ बूझ थीं कि इतने वर्ष साथ रहने के बाद हम दोनों में बहस न के बराबर हुई ।
वे याद आती है मेरी शादी से 5 साल पहले हुई दीदी की शादी के समय की बात ।दीदी की सास का देहांत जीजाजी के विद्यार्थी जीवन में ही हो गया था तो जब दीदी की शादी की बात चली तो पहले पहल माँ ने कहा कि यहां कैसे शादी होगी लड़के की तो माँ ही नहीं है ! बाद में वर की योग्यता को ध्यान में रखते हुए दीदी की शादी वही हुई लेकिन ये बात बिल्कुल सच है कि समय समय पर उनकी कमी सभी को खली। सास के रूप में पहली छवि मैंने अपनी दादी की देखी जो अत्यंत निरीह और भोली थी । बाद में मेरी शादी इस परिवार में हुई जो छोटा होते हुए भी संयुक्त होने के कारण काफी वृहत था ।आज मन फिर से वर्षों पहले की याद दिलाता है जब मैंने ससुराल में पहला कदम रखा था । ये कहना शायद मेरी अतिश्योक्ति होगी कि किसी भी नवब्याहता के मन में सास के लिए अत्यंत
Friday, 17 July 2020
आज पापा की दूसरी बरखी है ।कोरोना ने कुछ ऐसा कहर ढाया कि घर पर किसी भी ब्राह्मण को बुला कर खिलाने की बात सोची तक नहीं जा सकती है ।हम दोनों बहनों के लिए तो हमारे मिथिला के अनुसार दामाद ही 11 के बराबर की तर्ज पर कोई दिक्कत नहीं पर कोरोना के हॉटस्पॉट बना मुंबई में रहने वाले भाई के लिए किसी बाहरी को बुलाना असंभव है तो मन को शांत करने के लिए उसने दान धर्म का सहारा लिया। वैसे भी हम मनुष्यों को ही इस तरह की बातें परेशान करती हैं बाकी देवता या पितर हमारी सभी समस्याओं को समझते हैं । किसी भी अनुष्ठान को अपनी शारीरिक और आर्थिक सामर्थ्य के अनुसार ही करना पापा के सिद्धांत में था फिर चाहे वो धार्मिक हो या श्राद्ध कर्म ।याद आता है तीन चार साल पहले जबकि भयंकर गर्मी में रांची के घर में नए बोरिंग के साथ सुम्मेरसैबले पंप लगाने की जरूरत पड़ी ।पापा जब तक अचानक आए हुए बड़े खर्च का हिसाब लगाते भइया ने नए बोरिंग के साथ नया मोटर लगवा दिया बात बहुत छोटी सी है पर पापा हमेशा हमसे कहा करते थे कि कहते हैं कि बेटा बाप को मरने के बाद पानी देकर तृप्त करता है लेकिन आलोक ने मुझे मेरी जिंदगी में ही पर्याप्त पानी दे देकर तृप्त कर दिया। पापा अपनी जिंदगी के अंतिम एक साल में पटना के हृदय रोग विशेषज्ञ के इलाज में थे मुझे बहुत से लोगों ने कहा कि तुमने पापा को डॉक्टर से दिखा कर आलोक का काम कर दिया ।आज मैं उन सभी लोग जिन्हें बेटे और बेटी दोनों हैं ,उनसे एक प्रश्न पूछती हूँ कि माता पिता की जिम्मेदारी क्या सिर्फ बेटे की हैं अथवा अगर बेटी अपने माता पिता की कोई सेवा करें तो क्या वो अपने भाई के ऊपर कोई उपकार कर रही है ?
Subscribe to:
Posts (Atom)